Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हार टोली, हजारीबाग में वीर बलिदानी दिवस पूरे ओज एवं उत्साह के साथ संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हार टोली, हजारीबाग में वीर बलिदानी दिवस पूरे ओज एवं उत्साह के साथ संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग में वीर बलिदानी दिवस पूरे ओज एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह एवं उनके बेटे वीर बलिदानी जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। 

कार्यक्रम में वीर बलिदानी गुरु गोविंद सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन बतौर मुख्य अतिथि, सरदार अवतार सिंह अध्यक्ष, गुरुद्वारा समिति, झारखंड प्रांत एवं सरदार देवेंद्र सिंह, सचिव प्रबंध समिति, गुरुद्वारा, हजारीबाग ने किया। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य, दिनेश कुमार मिश्र ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सरदार अवतार सिंह ने कहा गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्र जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की वीरता की गाथा बताते हुए उन्हें सच्चे राष्ट्रभक्त एवं वीर योद्धा बताया। उन्होंने मुगलों को अपनी वीरता का लोहा मनवाया। धर्म एवं देश की रक्षा के लिए दोनों ने अपने आप को बलिदान कर दिया। आप सभी भैया- बहन उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें। 

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि, सरदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्र देश की रक्षा के लिए एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने आप को देश के लिए बलिदान कर दिया। गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह भारतीय संस्कृति के रक्षक के साथ-साथ एक सच्चे देशभक्त थेl आप सभी भैया- बहन उनके पद चिह्नों पर चलकर देश भक्ति का संकल्प लेंl कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य, श्री दिनेश कुमार मिश्र ने किया। वहीं  अतिथियों का परिचय एवं मंच संचालन आचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने ने बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस के महत्व को बताया। उन्होंने कहा राष्ट्र के लिए सर्वोच्य बलिदान देने वाले जोरावर सिंह और फतेह सिंह को देश हमेशा याद रखेगा। मौके पर विद्यालय के आचार्य बंधु- भगिनी एवं भैया -बहन उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,514