Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चरही : रांची से हजारीबाग जाने में सांसद जयंत सिन्हा का जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चरही : रांची से हजारीबाग जाने में सांसद जयंत सिन्हा का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)।  रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में सोमवार को चरही चौक पर चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह के नेतृत्व में सांसद जयंत सिन्हा को गाजे-बाजे और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि अथक प्रयास के प्रतिफल है कि लोगों की सुविधा के लिए कोडरमा से रांची के लिए रेलवे लाइन से जोड़ा गया। अब लोगों को रेल यात्रा करने में सुविधा होगी। इन्होंने अपने कार्य कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का काम करें तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ें। 

स्वागत करने वालों में से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, फुलेश्वर महतो,रोहित महतो, ललन शर्मा, अरविंद पांडेय, सत्येंद्र नारायण सिंह, वीणा मिश्रा, आशा राय, कुसुम देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, घनश्याम करमाली, गौतम सिंह, मनीष बरनवाल, छोटू लाला, संगीता देवी, चंपा देवी, बिंदु देवी, गीता देवी सहित कई कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन