Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर किशोरियां ले रहीं प्रशिक्षण

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर किशोरियां ले रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर किशोरियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बारे में प्रशिक्षण दे रही बीटीटी बबिता कुमारी और रचिता कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को पियर एजुकेटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

इस प्रशिक्षण में किशोर किशोरियों के उम्र के साथ हो रहे शारीरिक बदलाव, बाल हिंसा, कम उम्र में विवाह आदि विसंगतियों के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में एक साथ 52 किशोर किशोरी सम्मिलित हो रहे हैं यह प्रशिक्षण का दूसरा बेच है इसके बाद एक और ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यहां से प्रशिक्षण पाने वाले क्षेत्र में जाकर हम उम्र  बच्चों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे जिसके लिए उन्हें कुछ राशि भी दिया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,910