Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : मेरिडिअन के छात्रों ने किया राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण

कोडरमा : मेरिडिअन के छात्रों ने किया राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
  • कई ऐतिहासिक स्थलों से हुए रू-ब-रू  

टीम एबीएन, कोडरमा। मेरिडियन अकादमी गुमो के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु मगध की प्राचीन राजधानी राजगीर ले जाया गया। वहां पर छात्र-छात्राओं ने अनेक ऐतिहासिक एवं आधुनिक स्थलों को देखा एवं उसके बारे में अपने शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। यहां बच्चों और शिक्षकों ने मगध नरेश जरासंध का अखाड़ा, स्वर्ण भंडार, शांति स्तूप, विरायतन आदि स्थानों को देखा। गर्म कुंड में स्नान कर भरपूर लुत्फ उठाया। समय-समय पर विद्यालय इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को आनंद के साथ-साथ ज्ञान वृद्धि के लिए आयोजित करता रहता है। 

इस बारे में प्राचार्य अभिषेक पांडेय ने कहा कि इन आयोजनों से बच्चों को काफी लाभ होता है। बच्चे जिन स्थानों के बारे में किताबों में पढ़ते हैं उन्हें उसे निकट से देखने का मौका मिलता है जो एक नया अनुभव देने वाला होता है। परिभ्रमण में 78 बच्चे थे। इनमें प्रिया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रियंका यादव, अंकिता कुमारी, श्रेया कुमारी, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, अंशु कुमार, अंकित कुमार, लकी, विक्की, अमरदीप, सचिन कुमार, कुंदन कुमार शामिल हैं। जबकि शिक्षकों में प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय मंटू लाल शर्मा, एकेडमिक को-आॅर्डिनेटर महेश कुशवाहा, उदय यादव, दीपू कुमार, मनीष सिन्हा, अरुण कुमार, शिल्पी लाला, श्वेता प्रकाश, निशा कुमारी के नाम हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ निवास कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,659