टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पाण्डेय होटल से टोंगरी मुहल्ला होते हुए सुर्यपुरा, रोमी बंगला चौक पर भारत जोड़ो यात्रा सभा में तब्दील हो गई और वंहा नफरत छोड़ो भारत जोड़ो तथा वाह रे मोदी तेरा खेल 200 रुपये सरसों तेल के जोरदार नारे लगाये गये।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि देश नफरत से नही मुहब्बत से चलता है। भाजपा के शासन काल में अमीर अधिक अमीर और गरीब अधिक गरीब हो रहे हैं। हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक की 3,750 किलोमीटर की लम्बी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम जारी है जो पूरी तरह से राष्ट्र हित में है। उसी तर्ज पर झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों में प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर तक जारी रहेगा।
सदर विधान सभा कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ आरसी मेहता केन्द्र में मोदी सरकार का विरोध करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से मंहगाई चरम पर है रसोई गैस सिलेंडर का मुल्य 400 रूपए से बढ़कर 1200 रुपये हो गये हैं और पेट्रोल डीजल का मुल्य 100 रूपए पार कर गई है। उसी तरह खाद्य सामग्री का मुल्य आसमान छू रही है। आम जनता को इस भीषण मंहगाई ने तो कमर ही तोड़ डाली है।
मोदी की सरकार के द्वारा देश में नफरत का महौल बन गया है भाजपा की सरकार नफरत फैला कर सत्ता पर बना रहना चाहती है और ऐसे कठिन घड़ी में हमारे नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा देकर भारत को जोड़ने का प्रयास कर रहें। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मो नईम ने किया।
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष बेबी देवी इंटक के चन्द्र शेखर मिश्रा मीडिया प्रभारी निसार खान, संजय यादव, संजय कुमार मेहता, राजेश कुमार, कुलदीप रविदास, पंकज कुमार, विकास कुमार, विजय रविदास, गौरी शंकर कुमार, राधे कुमार ,अवधेश कुमार, मुकेश यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, साजिद अली खान, डाॅ दीपक बंधू, सुभाष कुमार, अल्पसंख्यक के तसलीम अंसारी, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, नवीन सिंह, विजय कुमार सिंह, रोहन ठाकुर के अतिरिक्त सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।