Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : कोयलांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास मना क्रिसमस

चरही : कोयलांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास मना क्रिसमस
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही और कोयलांचल क्षेत्र में रविवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की शाम चरही मसीह मांडेर चर्च में सजे सवरे और गुलजार नजर आए तो कंही चमकता क्रिसमस ट्री कहीं सुंदर सी चरनी, तो कंही चौक चौराहे में बजते क्रिसमस के गीत। चरही, बहेरा सहित अन्य गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। 

गिरजाघरों की घंटिया बजते ही बच्चे, बड़े और सभी चर्च की ओर चल पड़े। चरही मसीह मांडेर पारिस में रात्रि मिस्सा पूजा फादर निकोलस की अध्यक्षता में हुई। श्रद्धाभाव व आनंद से प्रभु येशु के जन्म का सुसमाचार सुना। क्रिसमस के मौके पर नये कपड़ों में सजे सवरे बच्चों और युवाओं ने पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर फादर निकोलस ने कहा कि क्रिसमस का पर्व समस्त मानव जाति के लिए एक आशा है ईश्वर की प्यार का समय है। प्रभु येशु मसीह की दुनिया में आने का लोग खुशियां मनाते हैं। 

पर्व का उद्देश्य यही है कि ईश्वर के प्यार को लोगों के बीच प्रकट करें। प्रभु येशु ख्रीस्त का जीवन सामान्य था। सामान्य परिस्तिथि में भी एक दूसरों का सहारा बने। मिस्सा पूजा में संगीत मंडली ने समा बंधा। क्रिसमस गीतों से गिरजाघर व आसपास क्षेत्र गूंजता रहा। मौके पर फादर बिरेन्द्र, पूर्व जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, मनोज हांसदा, तालो हेंब्रम, कामिल सोरेन, अंजलुष सोरेन, मार्सल बेसरा, मरियम तिर्की, रोजा मरांडी, लिली मरांडी, आनंद सोरेन, प्रकाश आईन्द, लाजरुष सोरेन, राकेश सोरेन, राजू सोरेन, बिनोद किस्कू, सोमिया टुडु, अशोक हेंब्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,643