- विश्वकर्मा समाज के गौरव थे ज्ञानी जैल सिंह : विकास राणा
- 09 फरवरी को जिला कमेटी की बैठक में तय होगी रणनीति : महावीर राणा
टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को प्रदेश उपाध्यक्ष यदु राणा के आवास में झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हज़ारीबाग जिला की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कोर कमेटी के समन्वयक यदु राणा ने किया तथा मंच संचालन हज़ारीबाग जिला महासचिव महावीर राणा ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह की 28वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 12 फरवरी 2023 को रांची में होनेवाली विश्वकर्मा अधिकार रैली की तैयारी पर चर्चा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 12 फ़रवरी को रांची में आयोजित विश्वकर्मा अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें पूरे झारखण्ड से लाखों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल होंगे।
हजारीबाग जिला के सभी प्रखण्ड में विश्वकर्मा अधिकार रैली की तैयारी में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। सभी प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर से भारी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग रांची जायेंगे। विश्वकर्मा समाज के जिला महासचिव महावीर राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 09 जनवरी को जिला कमेटी की बैठक होगी, जिसमें विश्वकर्मा अधिकार रैली की तैयारी की रूपरेखा बनायी जायेगी।
हज़ारीबाग जिला कमेटी मासिक बैठक आयोजित कर विश्वकर्मा समाज के संगठन को मजबूत करेगी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष यदु राणा, जिला अध्यक्ष डीके राणा, जिला महासचिव महावीर राणा, अशोक राणा, निर्मल राणा, मनोज सागर राणा, प्रो बसंत नारायण, दिलचन्द राणा, दिनेश राणा, संजय लाल राणा, उमेश राणा, संतोष राणा, बिनोद राणा, मनोहर राणा, महादेव राणा, दशरथ राणा, पुनीत राणा, नकुल राणा सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।