Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

झारखंड में कोरोना : कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
  • अपर मुख्य सचिव ने गाइडलाइंस का सख्ती से पालन का दिया निर्देश
  • व्यवस्था को दुरुस्त कर 27 दिसंबर तक मॉक ड्रिल करने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। चाइना, जापान, अमेरिका, कोरिया ब्राजील और फ्रांस में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और ओमिक्रोन वैरिएंट बीएफ 7 को लेकर भारत समेत झारखंड भी अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने जिले के उपायुक्तों को कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि भारत के उड़ीसा और गुजरात में भी बीएफ 7 वैरिएंट के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसे देखते हुए टेस्ट ट्रैक रेट वैक्सीनेशन और कोविड-19 कुल व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा गया है।

अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और सभी एंट्री पॉइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया है। संक्रमित मरीज पाये जाने पर उनका इलाज और प्रोटोकॉल के हिसाब से आइसोलेशन में भी रखने को कहा है। वहीं विदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी भी जिलों को देने का निर्देश दिया गया है। वह भी के लक्षण पाये जाने वालों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आये व्यक्तियों की भी जांच करने का निर्देश दिया है। संक्रमित मरीजों के सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग किया जायेगा। आरटीपीसीआर और रेट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में पेड़ ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड मानव बल दवाइयां व अन्य की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। 

ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले तमाम उपकरणों की जांच करने का निर्देश दिया गया है, इनमें फ्लो मीटर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वेंटीलेटर एलएमओ प्लांट टीएसए प्लांट और ऑक्सीजन प्लांट का पाइप लाइन शामिल है। अपर मुख्य सचिव ने 27 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर मॉक ड्रिल करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,507