- कर्णपुरा कॉलेज में खुला है झारखंड राज्य खुला विवि का अध्ययन केंद्र
टीम एबीएन, बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र का उद्घाटन दिन शनिवार को हुआ। स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव, खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टीएन साहू, कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ घनश्याम सिंह ने संयुक्त रुप से पूजा पाठ कर व शिलापट्ट अनावरण कर किया।
वहीं विधायक का महाविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने फूल माला पहनाकर एवं प्राचार्य तथा शिक्षक व कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रभारी प्राचार्य कृति नाथ महतो ने अंबा प्रसाद को शॉल प्रदान किया एवं वृक्षारोपण कर प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। विधायक ने मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बीच में रुकना नहीं है। लगातार प्रयत्नशील रहें, तभी आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो पाते हैं।