Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, किया उत्कृष्ट कौशल प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, किया उत्कृष्ट कौशल प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी संस्थाओं के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये बालक वर्ग में 4000 से  अधिक बच्चों ने खेलकूद की 25 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। रांची शहर के विभिन्न डीएवी स्कूलों के खेल मैदानों के अलावे बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,  बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम होटवार, विकास विद्यालय खेल मैदान, बरियातू हॉकी स्टेडियम जैसे स्थानों में विविध खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 

आज के खेल के परिणाम इस प्रकार हैं :  
कबड्डी- प्रथम   झारखंड , द्वितीय उत्तराखंड एवं तृतीय  दिल्ली एनसीआर 

कबड्डी में बेस्ट कैचर अनुज उत्तराखंड  
बेस्ट राइडर- आशु  झारखंड  
टीटी-  प्रथम दिल्ली, द्वितीय, पंजाब एवं तृतीय झारखंड  
खो-खो - प्रथम झारखंड द्वितीय हरियाणा और तृतीय दिल्ली एनसीआर 
बेस्ट प्लेयर-तेजस नारंग दिल्ली एन सी आर  
योगा- प्रथम वेस्ट बंगाल, द्वितीय हरियाणा एवं चंडीगढ़ तथा तृतीय दिल्ली एनसीआर 
चेस - प्रथम बिहार द्वितीय उड़ीसा एवं तृतीय आंध्र प्रदेश 
क्रिकेट -प्रथम बेस्ट बंगाल द्वितीय बिहार एवं तृतीय पंजाब  

फाइनल मैच में बेस्ट बंगाल के रूपक को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अपनी 113 रनों की शतकीय  पारी में उन्होंने 14 छक्के और 6 चौके लगाये। 

फुटबॉल - प्रथम झारखंड द्वितीय बेस्ट बंगाल एवं तृतीय राजस्थान  

वहीं हॉकी और हैंडबॉल में झारखंड की टीम फाइनल में  पहुँच गई है। 

डीएवी गांधीनगर नगर में आयोजित कबड्डी, चेस और टीटी में सफल खिलाडियों को डी ए वी प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री नानक चंद गर्ग ने  मेडल एवं ट्राफी देकर उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार जीवन का अंग है। खेल में एक खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने से बढ़कर दर्शकों का दिल जीत लेना श्रेष्ठ है। प्राचार्य श्री एसके सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि खेल में बिनर से अधिक लूजर का महत्त्व अधिक होता है। खेल में कोई आज जेता तो कल विजेता बनता है। मौके पर एनएन श्रीवास्तव, श्रीमती किरण यादव, श्री हंसपाल जी, श्री एन खान श्रीमती रेखा पाण्डेय आदि डीएवी के प्राचार्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,089