टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का द्वारा बीडीजेजे इंटर महाविद्यालय हरली में प्राथमिक शिक्षा शिविर का विधिवत शुभारंभ 24 दिसंबर को हुआ। इस शिविर में कुल 153 युवा प्रशिक्षण ले रहे है जो प्रात: काल से शुरू होता है।
इन युवाओं को प्रशिक्षत करने के लिए तीस प्रशिक्षक है जबकि सभी ब्यवस्था व प्रबंधन के लिए तीस अन्य स्वयं सेवक लगे हुए है। इस शिविर में जुडो कराटे, योगा,खेल, ब्यक्तिगत सुरक्षा, ब्यक्तितव विकास आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बारे में स्वयंसेवक रामजी कुशवाहा और इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि रोजाना 225 लोगों के नास्ता और खाना कॉलेज परिसर में बनाया जा रहा है।
रात का भोजन हर दिन अलग अलग मुहल्ले से रोटी लेकर किया जा रहा है। आरएसएस के स्वयं सेवक ने शनिवार को दारू बक्शीडीह और जबरा पांडेयटोला में घूमकर रात में हर घर से रोटी देने का आग्रह किया। इससे पूर्व शुक्रवार को हरली और पेटो के लोगों ने रात के खाने की ब्यवस्था की।