टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। कोडरमा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा के युवा नेता और किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता को इचाक प्रखंड का शिक्षा विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने कहा कि माननीय सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है। उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। और शिक्षा के क्षेत्र में उतपन्न खामियों को दुरुस्त करने का पूरा प्रयास करूंगा।
श्री मेहता को प्रतिनिधि बनाये जाने पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, निर्मल कुमार, भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, ओबीसी मोर्चा के नेता मुखलाल मेहता किसान मोर्चा के नेता सुनील कुमार मेहता पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया नंदू मेहता, सुधीर मेहता, बद्री प्रसाद मेहता, मनोज मेहता, छात्रधारी मेहता, राहुल राणा राम जय मेहता, राजू मिश्रा, सुनील मेहता, प्रकाश राम, मुकेश उपाध्याय समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।