Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण का मामला पुरजोर तरीके से सदन पटल पर उठाने पर सदर विधायक का लोगों ने जताया आभार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण का मामला पुरजोर तरीके से सदन पटल पर उठाने पर सदर विधायक का लोगों ने जताया आभार
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जोरदार तरीके से हजारीबाग में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर उठाये गये आवाज को लेकर हजारीबाग वासियों में खुशी की लहर है। हजारीबाग के प्रबुद्ध जनों से लेकर आम-आवाम तक विधायक मनीष जायसवाल के इस पहल की स्वतंत्र कंठ से खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 

सदन समाप्ति के बाद हजारीबाग लौटे सदर विधायक मनीष जायसवाल शनिवार की अहले सुबह से ही जनसेवा के कार्यों में मुस्तैदी से जुट गए। अपने आवासीय परिसर अवस्थित सेवा कार्यालय में लोगों की दु:ख-दर्द और उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए जैसे ही पहुंचे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगने लगा। 

हजारीबाग ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष और जिला फुटबॉल संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, बड़कागांव के सांढ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद,  सेवानिवृत्त डीएसपी सह भाजपा नेता मुकुटधारी महतो, डॉ संजय सिंह,  करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह वॉलीबॉल एसोसिएशन, चतरा के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि प्रेम सिंह, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव सहित अन्य दर्जनों गणमान्य लोगों विधायक मनीष जायसवाल से मिलकर उनके प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,730