संदीप पांडेय
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में खैरा झरपो भराजो डहरभंगा डूमर धर्मपुर टाटीझरिया बेडम आठ पंचायत जहां कई गांव है। मवेशियों को बेहतर इलाज टीकारण करवाने के लिए क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टाटीझरिया प्रखंड में पशुओं को सुचारू रूप से इलाज टीकारण करवाने को लेकर विभाग ने भवन तो बनाया, लेकिन दुर्भाग्य है कि लाखों रुपये से बना भवन में चिकित्साकर्मियों के स्थान पर कूड़ा का जमाव होने से धीरे-धीरे झाड़ियों से कबाड़खाना होते देखा जा रहा है। बता दें कि यह भवन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य मार्ग में स्थित है। इसी रास्ते अब तक कई समाजसेवियों, नेता, मंत्री, अधिकारीगणों का आवागमन होता है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं लिया।