टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। गैर राजीनीतिक संगठन सह सामाजिक संस्था युवा साथी दल के द्वारा रसोइया धमना पंचायत में जैकेट (चीटर) का वितरण किया गया। युवा साथी दल के तत्वावधान में खिलाड़ियों को संस्था के तरफ से जैकेट (चीटर) प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा साथी दल के अध्यक्ष एवं रसोइया धमना पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विकास सिंह शामिल हुए और अपने हाथों से खिलाड़ियों के बीच जैकेट का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि बढ़ती ठंड को लेकर खिलाड़ियों के बीच जैकेट (चीटर) का वितरण किया गया। युवा साथी दल पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यों को लेकर प्रयासरत है और आगे भी रहेगा। हमारी संस्था एवं सभी सदस्य हमेशा लोगों के बीच खड़े रहते हैं और उन्हें हर संभव मदद करते हैं।
जैकेट वितरण कार्यक्रम में शारुफ आलम, शहजाद अंसारी, सहाबुद्दीन अंसारी, सरफराज अहमद, दीपेश साहू, सुनील राणा,लीलधारी रविदास, दाऊद आलम, मासूम अंसारी, इश्तियाक अंसारी, नसीम अंसारी, कलाम अंसारी, मकसूद अंसारी, जयंत गुप्ता, विजय गुप्ता, विक्कू गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय साहू, मनान आलम, सरफराज खान, सुजीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेश यादव, गुलाम अंसारी, शकील अहमद, अकरम अंसारी, वसीम आलम, रियाज आलम, सोनू आलम, अरशद आलम उपस्थित थे।