Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमारी छोटी सी पहल,लोगों को पहुंचा सकती है तत्काल राहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमारी छोटी सी पहल,लोगों को पहुंचा सकती है तत्काल राहत
विज्ञापन
  • लाभुकों के चेहरे पर दिख रही संतुष्टि, हमारी सेवा कि संतुष्टि :  डीआइजी
  • ससमय दायित्वों का करें निष्पादन,आमजनों को बेहतर सेवा दें : डीसी
  • अनुसंधान प्रक्रिया में विज्ञान और तकनीक का समावेश जरूरी : एसपी
  • जायका हैपनिंगस सभागार में गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
  • बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सिंह समेत पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र श्री पटले मयूर कन्हैया लाल, उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता श्री सादात अनवर, डीपीएलआर निदेशक श्रीमती मेनका समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी कर्मी थे उपस्थित

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जायका हैपनिंगस सभागार में किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। मौके पर बतौर अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र श्री पटले मयूर कन्हैया लाल, उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। 

कार्यशाला के मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन का कार्य समाज के पिछले पायदान पर वंचित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनका उत्थान करना है। हमारी सेवा से उन्हें संतुष्ट करना है। जिन्हें जो भी दायित्व मिला है उसका ईमानदारी से निर्वाहन भी स्वयं को संतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने अपने सेवा काल में घटित कुछ घटनाओं और उनके द्वारा उठाए गए कदम से सभी को अवगत कराया। कहा कि कभी–कभी हमारी छोटी सी पहल सामने वालें को तत्काल राहत पहुंचा देती है। इसके लिए हमे सदैव तत्पर रहना चाहिए।  

पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र श्री पटेल मयूर कन्हैया लाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज का एक बड़ा हिस्सा सरकार की योजनाओं पर निर्भर रहता है। हमारा काम है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उन योजनाओं को कैसे पहुंचाएं। उन योजनाओं का लाभ प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर जो संतुष्टि का भाव दिखता है, वहीं हमारी सेवा की सुंतिष्ट है। इसे हम कर रहें है और इसे और बेहतर करना है।

अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने गुड गवर्नेंस सप्ताह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना प्रशासन का कार्य है। प्रशासन और जनता के बीच का संवाद दोनों तरफ से हैं। वर्तमान समय में आम जन अपनी बातों/शिकायतों को पीजी पोर्टल, सीपी ग्राम, जन शिकायत, विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हैं, जिसका समाधान किया जाता है। 

उपायुक्त ने पिछले दिनों आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगभग 05 लाख 28 हजार आवेदन प्राप्त हुए की जानकारी दी, जिसका शत प्रतिशत निष्पादन हो गया है। उन्होंने अधिकारियों–कर्मियों को अपने दायित्व/कर्तव्य का ससमय निष्पादन करने को कहा। आम जनमानस को बेहतर सेवा देने की बात कहीं।

पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि कई मामलों में पुलिस को अपने भावनाओं को दरकिनार कर काम करना पड़ता है, फैक्ट के आधार पर सही गलत की पहचान कर निर्णय लेने को कहा। आने वाले समय में हिडेन क्राइम की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए पुलिस को और तैयारी करनी होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय के साथ हमें पारंपरिक पद्धति को छोड़ नई तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। अनुसंधान में विज्ञान और तकनीक का समावेश जरूरी है। आम जन मानस के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी. ने अपने संबोधन में कहा कि गुड गवर्नेंस पहले भी था। अगर हम इतिहास में देखें तो राजा अपनी प्रजा का ख्याल रखते थे। वर्तमान में सरकार अपनी जनता का ख्याल रखती है, उन्हें समृद्ध बनाने को लेकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। आम जन मानस की सुविधा के लिए ही सीपी ग्राम, राइट टू सर्विस आदि योजनाएं हैं। हमारा दायित्व है कि हम आम जनमानस से जुड़े कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें और ससमय उसे पूरा करें।

सभी विभागों ने अपने–अपने विभागों की बताई उपलब्धि : कार्यशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गुड गवर्नेंस को केंद्रित करते हुए जिला स्तरीय फिल्म क्लिप का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी विभागों द्वारा किये गये कार्यों, लाभुकों के राय आदि को दिखाया गया। वहीं, सभी विभागों जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, पुलिस विभाग आदि द्वारा क्रमवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग से जुड़े कार्य/उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

बेहतर कार्य/प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने वाले जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री संजीव कुमार, मुख्यालय डीएसपी श्री मुकेश सिन्हा, सिटी डीएसपी श्री कुलदीप कुमार, डीसीएलआर श्री जेम्स सुरीन, डीएसओ श्रीमती गितांजलि, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, डीआइओ श्री धनंजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री राहुल भारती, ट्राफिक डीएसपी पुनम मिंज, डीईओ श्रीमती प्रबला खेस, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, कल्याण पदाधिकारी श्री एस एक्का, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, डीपीएम एनएचएम श्रीमती कंचन कुमारी आदि सभी विभागों के कार्यालय प्रधान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,974