Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : कड़िया मुंडा से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : कड़िया मुंडा से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
विज्ञापन
  • दोनों ने मुलाकात के दौरान की आगे की राजनीति को लेकर चर्चा

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अपने तीन दिवसीय झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वो खूंटी पहुंचे। खूंटी में उन्होंने भाजपा जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, संगठन मंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा आदि के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा के घर जाकर उनसे मुलाकात की। 

इसी क्रम में कड़िया मुंडा ने भी अतिथि सत्कार किया और पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित आवभगत किया।
चांडीडीह गांव स्थित कड़िया मुंडा के आवास में महामंत्री सुनील बंसल के स्वागत भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुंडा, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, वयोवृद्ध मुनिनाथ मिश्रा, मदन मोहन मिश्रा, ओमप्रकाश कश्यप, अनूप साहू सहित कई लोगों ने पुष्पगुच्छ माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आवास में पद्म भूषण कड़िया मुंडा और सुनील बंसल दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक संगठन और स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। 

किसी भी मामले मंस राष्ट्रीय महामंत्री ने मीडिया के सामने आने से बचा और कुछ कहने से परहेज किया। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कड़िया मुंडा ने बताया कि भाजपा नेता उनके घर कुशल क्षेम और हालचाल लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संगठन के बारे बैठक करके उन्होंने मामले को समझा है। संगठन में किस प्रकार की बात आई और क्या निर्णय लेना है, यह राष्ट्रीय महामंत्री और नेतागण ही जाने। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

यह भी पूछे जाने पर कि राजनीति से दूर हो गये हैं तो क्या फिर से राजनीति में आने की बात कहा जा रहा है क्या तो ऐसी स्थिति पर उन्होंने इस पर सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि बंद कमरे में बैठकर काफी देर तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा और बातचीत हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,590