टीम एबीएन, गुमला/रांची। गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पुसो थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक कैलाश राम को कल शाम गोली मारकर घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोलीकांड के पीछे नाली विवाद बताया जा रहा है। दो समूह के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आदमी को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस हत्याकांड में शामिल गांव का ही एक व्यक्ति विजय राम है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार व गोली भी बरामद किया है। इस संबंध में पुसो थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि गोलीकांड आपसी विवाद के कारण हुआ है और इस कांड में शामिल गांव का ही एक व्यक्ति विजय राम है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।