Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग में एयरपोर्ट का सपना जल्द होगा साकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग में एयरपोर्ट का सपना जल्द होगा साकार
विज्ञापन
  • सदर विधायक के मामले को सदन पटल पर उठाने के बाद राज्य सरकार हुई गंभीर, जल्द 310 एकड़ जमीन खोजने की कही बात

टीम एबीएन, हजारीबाग। केन्द्र सरकार की उड़ान योजनान्तर्गत हजारीबाग एवं देवघर में हवाई अड्डे निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। परन्तु देवघर में हवाई अड्डे का निर्माण होकर हवाई सेवा शुरू हो गई लेकिन हजारीबाग में हवाई अड्डे निर्माण का मामला राज्य सरकार की उदासीनता के कारण अबतक लंबित है। हजारीबाग हवाई अड्डे निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कुल 36.720 करोड़ रुपए राशि स्वीकृति दी जा चुकी है तथा वर्ष 2024 तक उक्त हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा उक्त हवाई अड्डे के लिए अबतक भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

हजारीबाग जिला वासियों के साथ-साथ धनबाद, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ एवं गिरिडीह के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकें इसके लिए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को पुरजोर तरीके से इस मामले को सदन पटल पर उठाया। विधायक मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार पर्यंत के प्रस्तावित हजारीबाग हवाई अड्डा के भूमि अधिग्रहण मामले में कुंडली मारकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि 6 साल से एयरपोर्ट बनाने की योजना हजारीबाग में लंबित है और इस और सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनाने के लिए पैसा केंद्र सरकार देगी लेकिन राज्य सरकार अब तक जमीन नहीं खोज पाई है। 

विधायक मनीष जायसवाल ने इस मामले पर करीब 14 मिनट तक सदन में अपनी बात रखी और सरकार की ओर से जवाब दे रहे संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के हर एक जवाब पर उन्होंने सिर्फ एक ही बात कही कि हवाई सफर का सपना साकार करें। लोग आपको दुआएं देंगे। उन्होंने सरकार से स्पष्ट रूप में पूछा कि 310 एकड़ जमीन के लिए आप एक कमेटी बनाई जिसमें हम लोग को भी शामिल करें ताकि आने वाले 2 महीने में जमीन खोज कर निकाल सकें।

इस मामले पर मंत्री आलमगीर आलम गोल मटोल जवाब देते नजर आए लेकिन विधायक मनीष जायसवाल ने उन्हें ऐसे घेरा कि इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने हस्तक्षेप किया और हवाई अड्डा के लिए जमीन खोजने मैं विधायक मनीष जायसवाल को मदद करने का आग्रह किया। विधायक मनीष जयसवाल के सवाल उठाए जाने के बाद जनमानस को यह पता चला कि हजारीबाग में पूर्व में प्रस्तावित नगवां हवाई अड्डा के भूमि को हवाई पट्टी बनाने के उपयोग कम होने के कारण इसे रद्द किया जा चुका है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि हजारीबाग वासी अब तक इस मामले को लेकर गुमराह होते रहे। इधर, विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा सदन पटल पर हजारीबाग हवाई अड्डे के लिए उठाये गये मामले के बाद हजारीबाग वासियों में एक आस जगी कि जल्द ही झारखंड सरकार हवाई अड्डे के लिए जमीन  खोज पाएगी और लोगों का यह सपना भी साकार होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,727