Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है योग और पर्यावरण : प्रवीण प्रभाकर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है योग और पर्यावरण : प्रवीण प्रभाकर
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

टीम एबीएन, अनगड़ा/ रांची। झारखंड के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मासु, अनगड़ा, में स्वास्थ्य एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। 

उन्होंने कहा कि योग को आज पूरा विश्व मान्यता दे रहा है और विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और योग आज की जरूरत है। इस अभियान में स्वास्थ्य एवं योग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यह सराहनीय कार्य है। मधुमेह प्रबंधन व योग प्रमुख स्वामी मुक्तिरथ ने कहा कि योग न केवल रोग भगाता है बल्कि  शरीर को स्वस्थ रखता है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव मयंक मुरारी ने सीएसआर  के तहत किये जा रहे  कार्यों की जानकारी दी। 

शालिनी अस्पताल के प्रबंधक राणा विकास ने स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में बताया। उषा मार्टिन फाउंडेशन व शालिनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती जनजातीय ग्रामों में स्वास्थ्य व योग प्रशिक्षण अभियान लगातार दो माह चलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,551