Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में क्रिसमस गैदरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में क्रिसमस गैदरिंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षिका प्रतिभा सुमन सुरीन ने किया। संस्थान के छात्रों ने नृत्य और संगीत समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
प्रतिभा सुमन सुरीन ने कहा कि क्रिसमस परमेश्वर की उपस्थिति का महोत्सव है। प्रभु यीशु ने मानव सेवा में अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया। उनके द्वारा हमें प्रेम, त्याग और बलिदान का संदेश मिलता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रभु यीशु के जीवन को आत्मसात करने की बात कही।

कार्यक्रम में बच्चों ने कैरोल गीतों के साथ नागपुरी गीत-नृत्य प्रस्तुत किये। सांता क्लॉज ने लोगों के बीच गिफ्ट बांटे। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने भी बच्चों को यीशु मसीह के जीवन की चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दिया। संस्थान की शिक्षिका अंजलि ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रागिनी, सावित्री, रिया, अंजलि, शिक्षक अशोक टुटी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सुहानी और अंजलि ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,697