टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। गिरिडीह जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए उपायुक्त गिरिडीह में एक अच्छी पहल करते हुए रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में कई निजी कंपनियों के साथ कारगर कदम उठाया गया है।
दरअसल, गिरिडीह नियोजन कार्यालय की ओर से शहर के झंडा मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 20 हजार से अधिक प्रशिक्षित और रजिस्टर्ड बेरोजगार युवाओं की भीड़ जुटी। इस दौरान गिरिडीह समेत देश भर के 18 से अधिक निजी कंपनी मौजूद रहे जबकि डीसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के 18 पद को भी मेले में शामिल किया गया।