Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति सरकार गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति सरकार गंभीर
विज्ञापन
  • सरकार ने जारी किये जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। देश में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना के मामले को लेकर राज्य सरकार काफी ज्यादा गंभीर हैं। देश में आये कोरोना के मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। 

इसके अलावा उन्होंने कोरोना से संबंधित सभी मामलों में जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के हालात को लेकर वो अवगत है और इसको लेकर राज्य सरकार भी गंभीर हैं। इसको लेकर जल्द ही एक  विस्तृत चर्चा की जायेगी, जिसके बाद परिस्थितियों के अनुकूल जल्द ही फैसले लिए जायेंगे। सरकार ने इस और कदम उठाते हुए हमने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजें। 

कोरोना के मामले को लेकर  स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि चीन, अमेरिका, जापान एवं कोरिया में कोरोना के मामे लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के सभी नये मामलों में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान के जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन