Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाटीझरिया : प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में फैली झाड़ियां बन रही मुसीबत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटीझरिया : प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में फैली झाड़ियां बन रही मुसीबत
विज्ञापन

क्षेत्रीय लाभुकों के उपयोग लायक नहीं है शौचालय 

संदीप पांडेय 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी जहां एक ओर सफाई अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर चला रहे हैं। आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक होने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण टाटीझरिया के चारों ओर झाड़ियों के रूप में कचरा फैला है। जहां कभी भी विषैले जंतु प्रवेश कर क्षेत्रीय लाभुकों को आपातकालीन दुर्घटनाओं का दावत देने का संकेत दे रहे हैं। तो वहीं आवागमन करने वाले क्षेत्रीय लाभुक महिला एवं पुरुषों को आपातकालीन समय के दौरान मल मूत्र त्याग (शौच) स्थल सौचालय में प्रवेश करने के दौरान झाड़ियों, कचरा, साफ सफाई, पानी की व्यवस्था नहीं को देख जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में चारों ओर फैले हुए कचरे की साफ सफाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सबंधी  समस्याओं का जनप्रतिनिधियों संग नेता मंत्रियों को मामले को संज्ञान में लेने की जरूरत है।

विज्ञापन