Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : मुखिया अनिल देव ने निजी खर्च से कराया बिरहोर की आंखों का इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : मुखिया अनिल देव ने निजी खर्च से कराया बिरहोर की आंखों का इलाज
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई मुखिया अनिल कुमार देव ने बिरहोर टोला में किये अपने वादे को पूरा करते हुए गुरुवार को लक्ष्मण विरहोर की आँखो का इलाज अपने खर्च से कराया। मुखिया ने समाजसेवी अजित कुमार के साथ जाकर नेत्र रोग विशेसज्ञ टी मैत्रा से उसकी आंखों को दिखाया जहां डॉक्टरों ने उसकी आँखों मे जख्म होने की बात कही है। 

डॉक्टर ने बताया कि दो माह पूर्व आंखों में मिट्टी जाने के बाद ठीक से इलाज नहीं हो पाया जिस कारण उसकी एक आंख में जख्म हो गया है। अजित कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने डेढ़ महीने तक इलाज चलने की बात कही है और हर सप्ताह डॉक्टर से दिखाना होगा। मुखिया अनिल देव ने कहा कि बिरोहर परिवार के सभी लोग मेरे परिवार जैसे है बिरोहर के किसी भी समस्या के लिए मैं हमेशा खड़ा हूं। लक्ष्मण बिरहोर ने मुखिया और अजित कर द्वारा सहयोग करने को लेकर उनको धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,065