Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कटकमसांडी : सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से बंटे 300 स्वास्थ्य सुरक्षा किट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कटकमसांडी : सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से बंटे 300 स्वास्थ्य सुरक्षा किट
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से प्रखंड क्षेत्र के करीब 300 ग्रामीणों के बीच गुरूवार को स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामों व शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। 

जयंत सिन्हा के माध्यम से कहा गया कि आज के दौर में स्वास्थ्य ही सबसे अमूल्य धन है और इसकी रक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य है। हम स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा परिवार, समाज और देश स्वस्थ रहेगा। इसके लिए हमें जागरूक रहने की भी जरूरत है। गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकम सांडी प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम ढौठवा, मनार, माड़ीगढ़ा, कोनहर व  गुरी में जिला सांसद प्रतिनिधि टुन्नू  गोप के नेतृत्व में सांसद जयंत सिन्हा द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य सुरक्षा कीट का वितरण किया गया। 

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुरक्षा कीट प्राप्त कर सांसद जयंत सिन्हा का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, कटकमसांडी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद राजा, अनिल सिन्हा, विजय दांगी, प्रकाश यादव,  तिवारी यादव, किशोरी यादव, बबलू खान, राकेश यादव, अजय यादव, हलीम खान, सुनील प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन