Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कौशल केंद्र बेरोजगारों के लिए वरदान : शालिनी गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कौशल केंद्र बेरोजगारों के लिए वरदान : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
  • प्रशिक्षण पानेवाले दो सौ छात्रों को दिया प्रमाण पत्र 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक के समीप ओम नम: शिवाय कॉम्प्लेक्स के सभागार में एक समारोह आयोजित कर कौशल केंद्र में लगभग एक दर्जन तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 200 छात्र-छत्राओं के बीच प्रमाण पत्र दिया गया। इसमें कपड़ा सिलाई का तीन महीने का नि:शुल्क शिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को रोजगार भी मुहैया कराया जायेगा। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, राज्य समन्वय रौशन सिंह राणा, क्लस्टर समन्वय राजीव सिंह, ब्रांच मैनेजर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि बेरोजगारी युवक-युवतियों के लिए कौशल केंद्र की पहल सराहनीय है। जहां बच्चे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने को स्वावलंबी बना सकते है। और यह पहल प्रेरणा का स्रोत है। वहीं राज्य समन्वयक रौशन सिंह राणा ने कहा कि कौशल केंद्र के तहत पढ़े-लिखे युवक और युवतियों को शत प्रतिशत रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। मैनेजर शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी। मौके पर नीलेश सिंह, प्रदीप प्रजापति, कृष्णा बर्णवाल, अनिता शर्मा व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,293