Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, एक ड्राइवर जिंदा जला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, एक ड्राइवर जिंदा जला
विज्ञापन

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई है जिसमें दोनों ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ट्रकों में आग लग गयी। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत चोट लगने से हो गयी। जबकि दूसरा जब ट्रक से निकलने का प्रयास कर रहा, तभी वह आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर दोनों ट्रक तेज रफ्तार में कोइड़ा गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। 

टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गयी। इस हादसे में एक चालक की चोट लगने से वहीं मौत हो गयी। जबकि दूसरा टेलर में लगी आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एक ट्रक चालक मृतक रामटहल यादव चतरा का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरे ट्रक चालक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,560