Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आंदोलन के मूड में सहायक पुलिसकर्मी, मोरबादी में डाला डेरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आंदोलन के मूड में सहायक पुलिसकर्मी, मोरबादी में डाला डेरा
विज्ञापन
रांची। हजारों की संख्या में सहायक पुलिसकर्मी सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे। इनका कार्यक्रम पहले से तय था। अपनी मांग को लेकर सभी आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इनकी योजना सीएम आवास और राजभवन को भी घेरने की है। वहीं पुलिस इन्‍हें मोरहाबादी से निकलने देने के मूड में नहीं है। मोरहाबादी के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही साथ सीएम आवास और राजभवन जाने वाली सड़क पर भी बैरिकेट्स लगा दिये गये हैं। रैफ और जिला पुलिस के एक हजार जवानों को तैनात कर दिया गया है। डीएसपी समेत कई पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सिटी एसपी सौरभ का कहना है कि इन्हें मोरहाबादी से निकलने की इजाजत नहीं है। जोर-जबरदस्‍ती करने पर पुलिस विधि सम्‍मत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,797