Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी रिम्स की व्यवस्था में सुधार की नसीहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी रिम्स की व्यवस्था में सुधार की नसीहत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स की व्यवस्था को सुधारने की कोशिश में वह लगे हुए हैं और वहां की व्यवस्था में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक समरीलाल उनके भाई हैं और उन्हें रिम्स की चिंता रहती है, इसलिए वह उन्हें यह भरोसा दिलाने आये हैं कि रिम्स की व्यवस्था में सुधार होगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य में अभी कोई खतरा नहीं है परंतु स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। क्रिसमस को लेकर कोई कोरोना गाइडलाइन जारी होने के सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोई भी त्योहार ऐसे नहीं मनाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण फैले, इसलिए इसके लिए जरूर एडवाइजरी जारी की जायेगी। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा विधायकों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनकी भी चिंता यही है कि राज्य की महिलाएं, यहां की बहू बेटियां कैसे सुरक्षित रहें, लेकिन भाजपा के विधायकों से सवाल है कि उनके राज में बेटियां कितनी सुरक्षित थीं?

विज्ञापन