Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा रोड जामचुआं के पास एक बाइक को बस ने गुरुवार सुबह टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कस्तूरबा स्कूल जामचुआं में मृतक की बच्ची पढ़ती है। क्रिसमस का छुट्टी होने पर बच्ची लेने आया था।इसी दौरान दुर्घटना हो गयी।

पुलिस ने बस को दशम फॉल थाना के समीप जब्त कर लिया है। मृतक की शिनाख्त नामकुम के लाली गांव निवासी राजेश महतो के रूप में की गई है। नामकुम इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। बस को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,925