Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बेतला नेशनल पार्क के रास्ते में पर्यटन सुविधाओं का होगा संवर्द्धन : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बेतला नेशनल पार्क के रास्ते में पर्यटन सुविधाओं का होगा संवर्द्धन : आयुक्त
विज्ञापन
  • पर्यटन स्थल की खुबसूरती बयां करेंगे संबंधित मार्ग में लगे साइनेज 
  • पर्यटकों की सूचना के लिए जगह-जगह लगेंगे साइनेज 
  • पलामू एवं लातेहार जिले के विभिन्न विभाग अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में करेंगे कार्य 
  • आयुक्त ने आज बेतला फॉरेस्ट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर पलामू एवं लातेहार जिले के पदाधिकारियों के साथ किया विचार-विमर्श 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने बेतला फॉरेस्ट (पलामू टाइगर रिजर्व) के प्रवेश स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निमित्त आज बैठक कर पलामू प्रमंडल के पलामू एवं लातेहार जिले के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों की जानकारी एवं सुविधा के लिए पर्यटन स्थल के संबंधित रास्तों में आकर्षक साइनेज लगवाने एवं पर्यटक सुविधा का विस्तार करने, स्थानीय संस्कृति की शोकेसिंग करने आदि सार्थक कदम उठाने का निदेश दिया, ताकि यहां आने वाले पर्यटक क्षेत्र की खूबसूरती को जान-समझ सकें और उन्हें पर्यटन स्थल तक पहुंचने में आसानी हो। आयुक्त ने पलामू एवं गढ़वा जिले से बेतला नेशनल पार्क जाने वाले संबंधित मार्गों पर जगह-जगह पर्यटन स्थल बेतला से जुड़ी जानकारी , वहां पाये जाने वाले वन्य जीवों एवं जैविक विविधताओं से संबंधित सूचना , किलोमीटर अंकित करने, स्लोगन आदि से संबंधित साइनेज लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि यहां आनेवाले पर्यटकों को आनंद की अनुभूति हो। 

साइनेज से पर्यटकों को पर्यटन स्थल एवं वहां की सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। इससे पर्यटन स्थल की आनंदमयी यात्रा भी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटक सुविधा का विस्तार और स्थानीय संस्कृति की शो-केशिंग से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ- ही- साथ पर्यटन का संवर्द्धन भी हो सकेगा। बैठक में पलामू किला के संवर्धन के लिए आॅक्रिलॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया से भी अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बेतला फॉरेस्ट के समीपस्थ  पर्यटन स्थलों को  विकसित करने को लेकर पलामू एवं लातेहार जिले के पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने अपने क्षेत्र में पर्यटन को आकर्षक बनाने का निदेश दिया। इसके लिए सप्ताह में छुट्टी के दिनों में स्थानीय तौर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा सकती हैं। 

उन्होंने साइनेज लगाने के लिए एक निश्चित दूरी का निर्धारण कर लगवाने की बातें कहीं। साथ ही केतकी संगम स्थल पर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का एक प्रस्ताव तैयार करने की बातें कही, जिससे केचटकी संगम स्थल का पूरा दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर सके। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों पर ई-रिक्शा का प्रयोग की बातें कहीं इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा आयुक्त ने पर्यटन केंद्रों के संवर्धन के लिए अलग-अलग संबंधित विभागों को अपने अपने क्षेत्र के लिए काम करने की बातें कही। बैठक में प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के उपनिदेशक आनंद, उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, पलामू जिला के खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, लातेहार जिला के खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, लातेहार जिले के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन