Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रामजन्म राय ने आगामी 24 दिसंबर (शनिवार) को दिन के 11 बजे विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा पंचायत के कर्बला चौक से निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की है। इस भारत जोड़ो यात्रा में हजारीबाग के कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। 

विष्णुगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पिछले सात सितंबर से लागातार भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर तक कर रहे हैं। उसी कड़ी में नवादा के कर्बला चौक से निकल रही है। इस भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य है ,देश से भाजपा को हटाना है, भाजपा के नफरत की राजनीति को हटाकर देश में गंगा यमुनी तहजीब को स्थापित कर 2024 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा मुख्य रूप रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,078