टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव के नेतृत्व में गठित टीम 21 दिसंबर को बोरियो मोमीन टोला, बेलटोला स्थित मृतिका के घर पहुंच पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों से मिलेंगे।
टीम में गंगोत्री कुजूर, दिनेश उरांव, लुइस मरांडी, ताला मरांडी, अनंत ओझा, मिस्त्री सोरेन, रामकुमार पाहन,अशोक बड़ाईक, मनोज पहाड़िया, सिमोन माल्टो, सुफल मरांडी, दुर्गा मराण्डी, सूर्या हांसदा, सुरेश मुर्मू, रविन्द्र टुडू, दानियल किस्कू, रेणुका मुर्मू, रमेश हांसदा, रामकुमार मांझी एवं गमालियल हेम्ब्रम होंगे।