Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, रांची रेफर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, रांची रेफर
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर की समीप मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार बसधरवा निवासी 34 वर्षीय लोकेश्वर पंडित पिता हिरामन पंडित तिलैया से अपने घर मोटरसाइकिल से वापस जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दूधीमाटी  निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार पिता दिलीप सिंह के मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद लोकेश्वर पंडित को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन