टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा बीएस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप और जूनियर नेशनल के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चयनित प्रतिभागी आगामी 11 से 14 जनवरी 2023 तक बिहार के पटना में आयोजित इंटर डिस्टिक एथलेटिक मीट में भाग ले सकेंगे।
शिविर के प्रथम दिन मंगलवार को कार्यक्रम मे अंडर 14 बालिका 600 मीटर रेस में क्रमानुसार सूरजी उरांव, प्रेरणा पन्ना और सुनीता उरांव ने स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में शोभित उरांव, सुकेस उरांव और रोशन उरांव ने स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 के बालक वर्ग 1500 मीटर रेस में सूरज कुमार, रामविलास पासवान और छोटू उरांव ने स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जयश्री उरांव, अंडर 20 आयु वर्ग के पुरुष वर्ग के 15 मीटर रेस में मंजय उरांव, कुंदन कुमार साहू और राहुल उरांव ने स्थान प्राप्त किया।
बालिका ग्रुप में सुरखी कुमारी, सीता कुमारी साहू और रिया कुजुर ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की सफलता को ले आॅफिशियल के तौर पर राष्ट्रीय एथलीट संतोष राम, विनय उरांव, सुनील साहू, तबारक हुसैन अंसारी, वीरेंद्र गोप, निलेश कुमार तमेड़ा, विनोद महली, गुलशन उरांव, नेहा कुमारी, उनिता लकड़ा, छोटन उरांव, सुमन कुमारी आदि मौजूद थे।