- कार्यालय और सभागार के लिए 50 डिसमिल जमीन मुहैया कराने की मांग
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय के लिए जमीन लेने के मामले को लेकर भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सहदेव उरांव, संरक्षक डॉ टी साहु, अध्यक्ष धर्मराज महतो, सचिव गोकुल उरांव, सहयोगी मोईन अंसारी ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल से मिल कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि लोहरदगा जिला के हम सभी पूर्व सैनिकों ने मिल कर भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट बनाया है। इस संस्था में लगभग 1300 पूर्व सैनिक जुड़े हुए हैं और हम लोगों को कार्यालय एवं बड़ा सभागार के लिए कम से कम 50 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है। कहा कि भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के लिए 50 डिसमिल जमीन मुहैया कराने की कृपा करें। अधिकारियों ने उनके मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।