Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : दरोगा के घर चोरी करने वाला चोर बंगाल से गिरफ्तार, गया जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : दरोगा के घर चोरी करने वाला चोर बंगाल से गिरफ्तार, गया जेल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के मां गायत्री सोसाइटी कॉलोनी में दारोगा नवीन कुमार के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बंगाल से हुई है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रांची से एक चोर के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दरोगा नवीन कुमार के घर चोरी करने वाले चोर बंगाल भाग गया है। वह बंगाल का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की एक टीम देर रात बंगाल पहुंची और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि चुटिया थाना क्षेत्र के मां गायत्री सोसाइटी कॉलोनी में दारोगा नवीन कुमार के घर से 16 दिसम्बर की दोपहर में 16 लाख के जेवरात, आठ लाख रुपये नगद और नाइन एमएम का सरकारी पिस्टल और गोली चोर लेकर फरार हो गये थे।

विज्ञापन