Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : महिला का शव मिलने से राजधानी में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : महिला का शव मिलने से राजधानी में सनसनी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी मच गई। महिला के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचला गया है, वहीं गले पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान पूनम उर्फ पूजा देवी के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लिया है और अनुसंधान में जुटी हुई है। 

पूनम उर्फ पूजा देवी रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम थी। रविवार शाम 7 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर के लिए निकली थी लेकिन, उसके बाद से ही वह लापता थी। जिसके बाद परिजनों ने रात 10 बजे के करीब रानी अस्पताल में भी फोन किया था और इसकी जानकारी दी थी। जहां से पता चला था महिला 7 बजे ही अपने घर को निकल चुकी है। अस्पताल के सिक्योरिटी एजेंसी के द्वारा रात भर महिला की खोजबीन की जा रही थी। वहीं, परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, महिला का कुछ भी पता ना चल सका। सोमवार सुबह रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित चंदवे इलाके में महिला का शव बरामद हुआ। 

जानकारी के अनुसार महिला हरमू विद्यानगर की रहनेवाली थी और रानी अस्पताल में काम करती थी। परिजनों के अनुसार घर की पूरी जिम्मेदारी महिला पर ही थी। घर चलाने के लिए वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करती थी। पति मानसिक रूप से थोड़े कमजोर हैं। परिजनों के अनुसार महिला की हत्या की गई है। महिला का शव जिस स्थिति में बरामद हुआ उससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर चंदवे इलाके में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला के मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन