टीम एबीएन, हजारीबाग। राजकीय बालक मध्य विद्यालय कोर्रा संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के रसोइयों का कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गयाा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन बनाये।
जज ने उर्दू मध्य विद्यालय मंडई की रसोइया नूरजहां खातून को विजेता घोषित किया गया। वहीं मध्य विद्यालय हिंदी नूरा की रसोइया फिरोज खातून उपविजेता घोषित की गयी। निर्णायक मंडली में सदर बीईईओ नागेश्वर सिंह, सीआरपी रंभा कुमारी व प्राथमिक विद्यालय मटवारी के प्रधान शिक्षक महेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद थे।