Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : ओझा गुणी के खेल में पति-पत्नी समेत 3 की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : ओझा गुणी के खेल में पति-पत्नी समेत 3 की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुमला। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, यहाँ पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। हत्या के बाद दो आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में 55 साल के बंधन उरांव और उसकी पत्नी सोमारी देवी और 40 साल की बहू की हत्या उसके रिश्तेदारों ने ही की। खबर के मुताबिक बंधन उरांव की पत्नी सोमारी देवी ओझा गुणी और झाड़-फूंक का काम करती थी। इसी दरम्यान उनका विवाद उनके दो भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव के साथ हो गया। जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात से पहले बंधन उरांव शनिवार की शाम खेत से लौटकर घर में खाना खा रहे थे। तभी अचानक दोनों भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव उनके घर पहुंचे और टांगी से बंधन उरांव और सोमारी उरांव पर हमला कर दिया। हमले के बाद मची चीख पुकार सुनकर जब उनकी बहू बासमनी देवी घर से बाहर निकली तो उस पर भी टांगी से वार किया गया। इस हमले में सास बहू और सुसर की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ के मुताबिक हत्या के पीछे मृतक के दोनों भतीजों का ही हाथ है। जिन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डायन बिसाही के आरोप में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,561