टीम एबीएन, बरकट्ठा। दिव्या कल्याण आश्रम के प्रांगण में सोमवार को महिला मुक्ति संस्था के द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घ्ज्ञाटन प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, मुखिया प्रमिला देवी एवं महिला मुक्ति संस्था के निदेशक रवि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि संस्था का यह प्रयास सराहनीय है, उपस्थित लाभार्थी इसका लाभ लें। संस्था सूदूर गांव में हो जिससे गरीब से गरीब लाभान्वित हो। वहीं मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव ने कहा कि प्रवासी मजदूर एवं स्थानीय मजदूर की समस्या को लेकर संस्था मदद करने का कार्य कर रही है, जो सराहनीय है। संस्था के निदेशक रवि कुमार ने बताया कि संस्था आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एवं जन साहस के आभारी हैं जहां से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का अवसर प्राप्त है।
आज इस शिविर में करीब 250 लोगो ने डॉक्टर परामर्श लाभ लिया उन्हे मुफ्त में दवा भी दी गई। जांच टीम में डॉक्टर चंदन कुमार, ए एन एम उषा कुमारी, नितु देवी, फार्मासिस्ट विवेक कुमार, दिपेश कुमार, मलेरिया विभाग से किशन राम, जस्टिन बिन्हा, संस्था से मोनिका रानी, प्रेमा कुजुर, जरीना खातुन, रोहित कुमार, महेश वैद्य, सुषमा मेहता, पार्वती देवी, गिरजा देवी, नीतु कुमारी, महबूब अन्सारी एवं नीलम कुमारी ,बिनोद कुमार उपस्थित थे।