टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव के रुकमणी कैंपस में आशा बाजार सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया गया। आशा बाजार का उद्घाटन आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंधक अनुष्का सिन्हा एवं समाजसेवी कौलेश्वर साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद परिसर में कार्यशाला की गई जिसमें आशा बाजार सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कार्य एवं उद्देश पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर एमडी कैलाश कुमार ने बताया कि हमारी कंपनी रियल एस्टेट, मछली पालन, ट्रेडिशनल मार्केट, स्टॉक मार्केट के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को रोजगार देकर आय में बढ़ोतरी करने की काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य में इन व्यवसाय के साथ संचालित है। 2030 तक पूरे देश में अपने कारोबार विस्तार करना लक्ष्य है। भारत में शीर्ष बहुस्तरीय कंपनियों में एक बनना है। अधिकतम संभव लोगों के साथ जोड़कर उन्हें अपनी सेवाएं दी जायेगी।
कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक के कैशियर रविकांत, आशा बाजार निर्देशक आशा कुमारी, सदस्य नंदकिशोर प्रसाद, भदेश्वर प्रसाद मेहता, प्रभु कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सुरेश साव, फुलवा देवी, बालेश्वर मेहता, रंजीत कुमार, विकास रजक, रोहित महतो, अंजली कुमारी, भारती देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी रानी, नीलम देवी, कौशल्या देवी, प्रसाद साहू, कामेश्वर महतो, चंद्रदेव गंझू, दिनेश्वर नायक, बैजनाथ कुमार, विकास कुमार, बसंत कुमार, अनिल कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।