Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज रबिता हत्याकांड पर बोले सीएम- इस घटना के पीछे सामाजिक विकृति...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज रबिता हत्याकांड पर बोले सीएम- इस घटना के पीछे सामाजिक विकृति...
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज रबिता हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना सामाजिक विकृति के कारण से घट रही है। उन्होंने इस घटना पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति पर नाराजगी जताते हुए कहा है यह झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में इस तरह की घटना होती रही है। सदन में शोकप्रकाश के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा मचाये जाने को दुखद बताते हुए कहा कि इसी से इनकी मानसिकता का पता चलता है।  

देश में कई घटनाएं रोज होती है। जिस तरह से विपक्ष घटना विशेष को लेकर बाकी जो नामचीन लोग हैं उनके श्रद्धांजलि का मजाक उड़ाने का काम किया है। साहिबगंज जैसी घटना क्या दिल्ली में नहीं घटती है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में नहीं घटती है यह सामाजिक विकृति की वजह से होती है जो बेहद ही चिंता का विषय है। इस तरह की घटना को रोकने के लिए पुरजोर विरोध होनी चाहिए। इस तरह की घटना लोकतंत्र में कहीं स्थान नहीं रखता।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,015