Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएलएफआइ एरिया कमांडर हरि सिंह सांडी पुर्ति सहित 6 उग्रवादी धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएलएफआइ एरिया कमांडर हरि सिंह सांडी पुर्ति सहित 6 उग्रवादी धराये
विज्ञापन
चाईबासा। पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर हरि सिंह सांडी पुर्ती और 5 अन्य उग्रवादियों को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है। इनकी गिरफ्तारी पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र के बोबोंगा जंगल से हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एरिया कमांडर के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न थानों में 28 और खूंटी जिला के विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं। एसपी अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार होने वाले एरिया कमांडर के अलावा ददुआ पुर्ति, डॉन बॉस्को सांडी पुर्ति, बिरसा सांडी पुर्ति, जॉनी बोदरा और सुशील हुनी पुर्ति शामिल हैं। ददुआ पूर्ति के खिलाफ विभिन्न थानों में 5 मामले दर्ज हैं। डॉन बास्को के खिलाफ 2 और प्रशासन और बिरसा के खिलाफ एक मामला दर्ज है। एसपी के अनुसार, हरि सिंह सांडी पुर्ती की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार उग्रवादियों के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला, रंगदारी, लेवी वसूली, ईट भट्ठा में आग लगाने और हाईवा जलाने सहित कई तरह के मामले दर्ज हैं। सभी उग्रवादी दुर्दांत हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल, एक कट्टा, 31 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन और पर्चा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,735