टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी इन दिनों सुर्खियों में है। कहीं महिला की हत्या हो जा रही है, तो कहीं फायरिंग आम बात सी हो गयी है। पुलिस प्रशासन के तनिक भी डर लोगों में नहीं दिख रहा है। अपराधी सुनियोजित ढंग से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को दो मामले सामने आये हैं। पहली घटना कांके थाना क्षेत्र की है। जहां महिला की हत्या कर दी गई। जबकि दूसरी घटना रातू थाना क्षेत्र का है। जहां पैसे के लेने देन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। दोनों मामलों की जांच में में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कांके में महिला की हत्या
कांके थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम पूनम देवी है। मृतक महिला पूनम देवी सिक्योरिटी कंपनी में काम करती थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
रातू में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग
वहीं, रातू थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आयी है। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जिस हथियार से गोली चली है, उसे जब्त कर दिया है।