Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ये कैसे हितैषी, जो आदिवासी हित की बात करने पर मार्शल आउट कर देते हैं : रणधीर सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ये कैसे हितैषी, जो आदिवासी हित की बात करने पर मार्शल आउट कर देते हैं : रणधीर सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सारठ विधायक रणधीर सिंह को साहेबगंज में आदिम जनजाति युवती राबिता पहाड़िया की हत्या का मामला उठाने के कारण सदन के अध्यक्ष ने मार्शल आउट कर दिया। जिसके बाद रणधीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते एक आदिवासी युवती को टुकड़ों में काट दिया गया। राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। यदि जनता की सुरक्षा का आवाज उठाने पर मार्शल आउट किया जाता है तो मैं हजार बार मार्शल आउट होने को तैयार हूं। 

विज्ञापन