Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पूर्व विधायक व आदिवासी नेता सुफल मरांडी झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्व विधायक व आदिवासी नेता सुफल मरांडी झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल
विज्ञापन
  • अब आदिवासियों का हितैषी नहीं रह झामुमो : सुफल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सत्ताधारी पार्टी झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह  और अन्य की उपस्थिति में सुफल मरांडी ने औपचारिकताएं पूरी की। इसके अलावा जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू और पूर्व मुखिया कमल हांसदा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा ज्वाइन करते ही सुफल मरांडी ने कहा कि अब झामुमो आदिवासियों का हितैषी नहीं रहा। झामुमो नेता केवल झूठे नारों के साथ आदिवासियों को ठग रहे हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सुफल मरांडी के भाजपा में शामिल होने से संथाल परगना में झामुमो का मजबूत स्तंभ ढह गया है। झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगों ने खून पसीने से सींचा था, उसको झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित, पिछड़ों के विकास की कोई चिंता नहीं है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भाजपा ही करती है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो केवल एक परिवार की पार्टी रह गई है और उन्होंने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी। परिवार वादी पार्टियों से कार्यकर्ता और जनता का विश्वास खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में शामिल हो गया है। झामुमो के लिए सत्ता सिर्फ लूट का एक माध्यम है। इसलिए लोग राज्य का गठन कराने वाली एवं राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। मिलन समारोह में भाजपा के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, तपन मंडल, मिहिर मंडल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन