Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सदन में विपक्ष के सकारात्मक सवालों का जवाब देगी सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सदन में विपक्ष के सकारात्मक सवालों का जवाब देगी सरकार
विज्ञापन
  • सीएम आवास पर हुई यूपीए विधायकों की बैठक में लिया गया निर्णय

टीम एबीएन, रांची। 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहे झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक हुई। करीब 1 घंटे तक चली बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि विपक्ष किन किन मसलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। खासकर हाईकोर्ट में रद्द हुई नियोजन नीति से जुड़े मसले पर विशेष चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि सदन में कार्य मंत्रणा की बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा होगी कि किन विषयों पर स्पेशल डिबेट कराया जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन शोकप्रकाश होगा। इस सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट लायेगी। जिस पर वाद विवाद भी होगा। इसके अलावा सामान्य रूप से प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण की कार्यवाही भी होगी।

विज्ञापन