टीम एबीएन, देवघर/ रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ओटी, आईसीयू, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, मेटरनिटी वार्ड के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों के रोस्टर और उपस्थिति पंजी आदि की जांच भी की गयी।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधा व व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने।